भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा में सपना चौधरी के शो के बाद बवाल, मचा हड़कंप
छग , कोरबा जिले में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम के बाद माहौल अचानक बिगड़ गया।कार्यक्रम खत्म होते ही जश्न रिसोर्ट में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना सामने आई है। सपना चौधरी की टीम और रिसोर्ट के मालिक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सपना के कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश, मिली गोली मारने की धमकी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सपना चौधरी रात में अपने कमरे में आराम कर रही थीं,तब कुछ अज्ञात लोगों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।गाली-गलौज के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई।सपना चौधरी ने आरोप लगाया कि उनकी टीम के साथ मारपीट की गई और भीड़ को उकसाया गया।
लूटपाट का आरोप, CCTV का DVR भी ले गए आरोपी
जश्न रिसोर्ट के मालिक करणदीप ने कोतवाली थाने में अमित, अनिल, युगल और सुजल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।उनका आरोप है कि इन चारों ने कार्यक्रम के दौरान सपना चौधरी की टीम से अधिक पैसा लेने को लेकर विवाद किया।
मना करने पर तोड़फोड़ की, मारपीट की और CCTV कैमरे का DVR भी उठा ले गए।
साथ ही रिसोर्ट से ₹10,000 नगद भी लूट लिए गए।
रिसोर्ट मालिक ने बताया 7 लाख का नुकसान
रिसोर्ट के मालिक ने पुलिस को बताया कि इस घटना से उन्हें करीब 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।
दोनों पक्षों पर FIR, पुलिस जांच में जुटी
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




