दुर्ग की नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी से छेड़छाड़: रास्ता रोककर बोला "साथ चलो", भागकर बचाई जान – आरोपी गिरफ्तार


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  दुर्ग में शर्मनाक घटना – नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी से रास्ते में छेड़छाड़!

दुर्ग शहर में महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। नेशनल लेवल फुटबॉल प्लेयर के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की गई। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर एक दुकान में छुपी और पिता को कॉल कर मदद मांगी।

प्रैक्टिस के रास्ते में रास्ता रोका

यह घटना 3 नवंबर की है। दुर्ग की रविशंकर स्टेडियम में अभ्यास के लिए जा रही महिला फुटबॉल खिलाड़ी जब चौपाटी के पास पहुंची, तो वहां कुनाल परिहार नाम के युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने जबरदस्ती साथ चलने का दबाव बनाया और विरोध करने पर हाथापाई करते हुए छेड़छाड़ की।

Durg National Football Player Molestation Case – आरोपी ने रास्ता रोका, पीड़िता ने भागकर पिता को कॉल किया

नेशनल प्लेयर और छात्रा भी है पीड़िता

खिलाड़ी ने बताया कि वह दुर्ग के केलाबाड़ी इलाके में रहती है और बीपीएड की पढ़ाई के साथ फुटबॉल की नेशनल खिलाड़ी है। उसने कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते हैं।

हाथ पकड़कर करने लगा छेड़छाड़

खिलाड़ी ने बताया कि आरोपी ने उसका हाथ और बांह पकड़ लिया और जबरदस्ती साथ चलने को कहा। किसी तरह वह खुद को छुड़ाकर सामने की दुकान में जाकर छुपी और तुरंत अपने पिता गोपाल निर्मलकर को कॉल किया। पिता मौके पर पहुंचे और बेटी को सुरक्षित घर ले गए।

परिजनों से सलाह के बाद दर्ज की शिकायत

घर लौटकर खिलाड़ी ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई। परिजनों की समझाइश के बाद 5 नवंबर को वह अपने पिता के साथ पद्मनाभपुर थाने पहुंची और आरोपी कुनाल परिहार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

एक साल से परेशान कर रहा था आरोपी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले एक साल से उसे परेशान कर रहा था। वह रात में फोन करता, नए-नए नंबरों से कॉल करता और उसके दोस्तों तक संदेश भेजता था। ब्लॉक करने के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा।

कोच और परिजनों ने मिलकर पकड़ा आरोपी

फुटबॉल कोच मुकेश श्रीवास्तव और अन्य खिलाड़ियों ने आरोपी को 5 नवंबर की रात पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74, 78, 351(3), 126(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कोच और पिता ने की सख्त कार्रवाई की मांग

कोच ने कहा – “यह युवक रोज खिलाड़ियों को परेशान करता था। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
वहीं, खिलाड़ी के पिता ने बताया कि आरोपी भोपाल का रहने वाला है और यहां कई बच्चों को परेशान करता था। उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J