दुर्ग में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 62 ठिकानों पर छापा, 18 गिरफ्तार – 476 पौवा अवैध शराब जब्त!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्गछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुरुवार को पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह से शुरू हुआ यह ताबड़तोड़ अभियान जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया।

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 62 जगहों पर रेड मारकर शराब तस्करों को पकड़ने के लिए मोर्चा संभाला। इस दौरान 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 476 पौवा अवैध शराब तथा करीब 25 हजार रुपए नकद बरामद हुए।

अभियान की शुरुआत सुबह-सुबह की गई थी। टीमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों — पुलगांव, छावनी, पुरानी भिलाई, वैशाली नगर, दुर्ग, उतई, अण्डा और खुर्सीपार — में पहुंचीं और अवैध शराब बेचने वाले ठिकानों पर दबिश दी।

सबसे बड़ी कार्रवाई पुलगांव में हुई, जहां पुलिस ने 5 आरोपियों से 157 पौवा शराब और 13 हजार रुपए बरामद किए। छावनी थाना क्षेत्र में 3 आरोपियों से 124 पौवा और 9 हजार रुपए, पुरानी भिलाई में 1 आरोपी से 34 पौवा और 600 रुपए, वैशाली नगर में 1 आरोपी से 30 पौवा, दुर्ग क्षेत्र में 3 आरोपियों से 93 पौवा और 1 हजार रुपए, उतई में 2 आरोपियों से 38 पौवा, अण्डा में 1 आरोपी से 30 पौवा, और खुर्सीपार में 2 आरोपियों से 37 पौवा शराब जब्त की गई।

अधिकारियों के मुताबिक, 16 आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 2 आरोपियों पर धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत नशे और अवैध शराब कारोबार पर सख्त निगरानी और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम भी जारी किए हैं।
पुलगांव क्षेत्र से
— सुरेश ढीमर, कुलेश्वर साहू, कृष्णा ढीमर, गोपीराम और प्रभूराम बंजारे।
छावनी से — प्रेम यादव, दीपू उर्फ दीपक और सत्तारा।
खुर्सीपार से — सविता जरही और विद्या सेमड़ी।
पुरानी भिलाई से — सीताबाई निषाद।
वैशाली नगर से — बी. चन्द्रकला।
दुर्ग से — मिथलेश साहू, जमुना साहू और ढाल सिंह।
उतई से — केदार साहू और नंद कश्यप।
अण्डा से — कृष्णा सिन्हा।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J