भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में पिछले कई दिनों से चल रही सहकारी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार गुरुवार को खत्म हो गई। धान खरीदी शुरू होने के बाद से पूरा तंत्र अस्त-व्यस्त हो रहा था, ऐसे में हड़ताल का समाप्त होना किसानों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। स्थानीय समितियों में भी सुबह से चर्चा थी कि आज कोई बड़ा फैसला हो सकता है।
हड़ताल 3 नवंबर से थी जारी
यह हड़ताल 3 नवंबर से लागू थी और इसके चलते जिले में धान खरीदी प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हो रही थी, जबकि खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है। कर्मचारी संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया था।
कलेक्टर दुर्ग, डीआरसीएस, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ हिर्देश शर्मा और सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक दिलीप देशमुख की उपस्थिति में बैठक हुई, जहां कर्मचारियों ने कृषक और जनहित को प्राथमिकता देते हुए हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।
21 नवंबर से लौटेंगे काम पर
कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताया कि सभी कर्मचारी 21 नवंबर 2025 से नियमित रूप से अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे और पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
साथ ही उन्होंने मांग उठाई कि हड़ताल अवधि में कर्मचारियों पर लगाए गए एस्मा के तहत एफआईआर, निलंबन, बर्खास्तगी और अन्य दंडात्मक कार्रवाई को रद्द किया जाए।
गैरहाज़िर होने वालों पर सख्ती
ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई कर्मचारी कार्य पर नहीं लौटता है, तो उसे कर्मचारी संघ से अलग माना जाएगा और इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह व्यक्तिगत होगी। इस निर्णय की सूचना जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।
सहकारी कर्मचारी संघ ने कहा कि यदि प्रशासन हड़ताल अवधि में की गई कार्रवाइयों—जैसे एस्मा के तहत एफआईआर, निलंबन, बर्खास्तगी और अन्य दंडात्मक आदेश—को निरस्त करता है, तो इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे धान खरीदी कार्य को और प्रभावी ढंग से संचालित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




