भिलाई : होमवर्क का डर बना मौत की वजह! टीचर ने कहा था - पैरेंट्स को लाना !तालाब में मिली 13 साल के दीपक की लाश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। दुर्ग जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। हथखोज क्षेत्र में 13 साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टीचर ने होमवर्क नहीं करने पर बच्चे से उसके माता-पिता को स्कूल लाने को कहा था। लेकिन अगली सुबह वह स्कूल नहीं पहुंचा — बल्कि उसकी लाश तालाब में तैरती मिली।

घटना 7 नवंबर की है। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र निवासी प्रणय सतपति का बेटा दीपक सतपति रोज़ की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया। कई जगह तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला|

भिलाई : होमवर्क का डर बना मौत की वजह!

शनिवार की सुबह गांव के तालाब में लोगों ने बच्चे का शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

परिवार का कहना है कि दीपक को तैरना नहीं आता था। उसे डर था कि टीचर के बुलावे की बात सुनकर घरवाले नाराज़ होंगे, इसलिए उसने स्कूल न जाकर तालाब की ओर रुख कर लिया। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

दीपक के पिता सिस्कोल कंपनी में मजदूर हैं। बेटे की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। पड़ोसियों का कहना है कि दीपक शांत और समझदार बच्चा था, पर इस घटना ने सबको तोड़ कर रख दिया है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J