भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कन्नौज ,शादी का घर खुशियों से भरा था, लेकिन एक छोटी-सी बात ने पूरे माहौल को दहशत में बदल दिया। शौचालय के इस्तेमाल को लेकर दूल्हा इतना गुस्सा हो गया कि उसने दुल्हन के पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया। यह सनसनीखेज घटना कन्नौज जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
दूल्हे के गुस्से से थर्राया गांव
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर बनवारी गांव में राममोहन कश्यप की बेटी की बारात फर्रुखाबाद से आई थी। विदाई की सुबह बारात में आई कुछ महिलाएं पड़ोसी सतेंद्र दीक्षित के घर में शौच करने चली गईं। जब सतेंद्र खुद शौचालय जाने पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। काफी देर बाद जब एक महिला बाहर निकली, तो उन्होंने बाकी महिलाओं को अपने शौचालय का इस्तेमाल करने से मना कर दिया।
मना करने पर भड़का दूल्हा
सतेंद्र की बात महिलाओं को नागवार गुज़री और उन्होंने जाकर दूल्हे को इसकी शिकायत कर दी। गुस्से में आगबबूला दूल्हा खुशीराम अपने साथियों के साथ असलहा लेकर मौके पर पहुंचा और सतेंद्र के सीने के पास चाकू मार दिया। अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने लिया एक्शन
हमले के बाद दूल्हा मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायल सतेंद्र ने कोतवाली में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश दोनों फैले हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-सी बात पर दूल्हे का इतना हिंसक हो जाना बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




