गुपचुप खाने वाले सावधान! छग में एक ही ठेले से गुपचुप खाने के बाद 34 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) अकलतरा में शनिवार का दिन लोगों के लिए आफत बन गया।

बरगवां के साप्ताहिक बाजार में गुपचुप खाने का मज़ा कुछ ही घंटों में लोगों की सेहत पर भारी पड़ गया। गांव में अचानक उल्टी-दस्त के कई मामले सामने आए तो माहौल सनसनीखेज हो गया। स्थानीय लोग बताते हैं कि बाजार वाले दिन यहां गुपचुप की खूब भीड़ रहती है।

अकलतरा बरगवां बाजार फूड पॉइजनिंग घटना की तस्वीर

शाम ढलते-ढलते कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।खास बात यह रही कि ज्यादातर बच्चे इससे प्रभावित हुए। दो से तीन बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें तुरंत सीएचसी ले जाया गया। 23 नवंबर की सुबह तक स्थिति और साफ हो गई कि दो दर्जन से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं—और सभी ने एक ही गुपचुप वाले से गुपचुप खाए थे।

मामला बढ़ता देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।स्वास्थ्य विभाग तुरंत सक्रिय हुआ। जांजगीर-चांपा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उमेश मरकाम खुद बरगवां पहुंचे। उन्होंने मरीजों से मुलाकात की, हालत जानी और सभी जरूरी निर्देश मौके पर ही दे दिए।

जांच में सामने आया कि कुल 34 लोग फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हैं।इनमें से दो मरीजों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी मरीजों का उपचार गांव में ही जारी है। गांव के लोग बताते हैं कि बाजार के बाद ऐसे मामले पहले कम ही देखने को मिले थे।

निरीक्षण के दौरान डॉ. मरकाम ने दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की तैनाती और मरीजों की मॉनिटरिंग का पूरा जायजा लिया।उन्होंने टीम को स्पष्ट निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और फूड पॉइजनिंग की वजहों की पूरी रिपोर्ट तैयार की जाए।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J