भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दिल दहला देने वाली घटना! टॉयलेट में हुआ प्रसव, कमोड में फंसा नवजात
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार सुबह ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को झकझोर दिया। एमसीएच वार्ड के टॉयलेट में एक गर्भवती महिला ने शौच करते वक्त बच्चे को जन्म दे दिया, और नवजात कमोड में फंस गया। यह दृश्य देखकर स्टाफ तक हड़बड़ा गया।
महिला की चीखें सुनकर वार्ड में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को जानकारी दी गई। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद टॉयलेट सीट तोड़कर मासूम को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि बच्चा जीवित था, हालांकि हालत नाजुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के प्रतापपुर की रहने वाली रामपति बाई करीब 7 महीने की गर्भवती थीं। 13 नवंबर को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन उन्हें प्रतापपुर सीएचसी लेकर गए, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
महिला को AMC-2 वार्ड में भर्ती किया गया था। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह टॉयलेट गईं। बैठते ही अचानक पेट में तेज दर्द हुआ और वहीं प्रसव हो गया। घबराकर महिला ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद स्टाफ मौके पर पहुंचा।
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह सिर्फ शौच के लिए गई थी, लेकिन इसी दौरान बच्चा सीधे कमोड में गिर गया और वहीं फंस गया। स्थिति समझते ही सफाई सुपरवाइजर आशीष साहू और उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टॉयलेट सीट तोड़ने में लगभग एक घंटा लगा, तब जाकर नवजात बाहर निकाला जा सका।
डॉक्टर्स के मुताबिक, बच्चा 7 महीने का प्री-मैच्योर है और SNCU में वेंटिलेटर पर रखा गया है। रामपति बाई का यह दूसरा बच्चा है। मेडिकल टीम ने बताया कि कभी-कभी बैठने या पेट पर दबाव पड़ने से अचानक प्रसव हो सकता है।
हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके रेलवानी का कहना है कि प्रसूता फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन बच्चे की स्थिति गंभीर है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




