भिलाई में पिस्टल दिखाकर ट्रेलर से 320 लीटर डीजल चोरी, बदमाश कार में बैठकर हुए फरार!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में फिर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कार सवार बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर ट्रेलर से 320 लीटर डीजल चोरी कर लिया। यह पूरी घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र की है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई-3 निवासी सुमित कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मनिन्द्र सिंह भाटिया के ट्रेलर (सीजी 07 बीएम 4339) को चलाता है। चालक ने बताया कि 2 नवंबर की सुबह करीब 3:56 बजे तीन अज्ञात युवक एक स्विफ्ट डिजायर कार में आए और कंटेनर के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी।

इसके बाद उन्होंने ट्रेलर की डीजल टंकी का लॉक तोड़ दिया और चोरी शुरू कर दी। उसी वक्त ट्रेलर में सो रहे ड्राइवर की नींद खुल गई। जब उसने बाहर आकर बदमाशों से पूछताछ की कोशिश की तो उनमें से एक ने उसे पिस्टल जैसा हथियार दिखाया, जिससे ड्राइवर डर गया और बदमाश मौके से फरार हो गए।

बदमाश लगभग 320 लीटर डीजल, जिसकी कीमत करीब ₹27,500 बताई जा रही है, लेकर भाग निकले।

घटना के बाद ड्राइवर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भिलाई-3 पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J