जामुल ट्रेचिंग ग्राउंड में नया गौठान बनेगा! आवारा मवेशी–कुत्तों के लिए डॉग शेड भी तैयार, भिलाई निगम की बड़ी पहल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई शहर में आवारा मवेशियों और कुत्तों की बढ़ती समस्या को देखते हुए नगर निगम ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। जामुल ट्रेचिंग ग्राउंड में नया गौठान और डॉग शेड बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। स्थानीय लोगों के लिए यह राहत की खबर है, क्योंकि लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।

निगम आयुक्त ने किया स्थल निरीक्षण, इंजीनियरों को मिले निर्देश

नगर निगम भिलाई जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र के जामुल ट्रेचिंग ग्राउंड में नया गौठान और डॉग शेड बनाया जाएगा।निगम आयुक्त राजीव पांडेय ने इंजीनियरों की टीम के साथ भिलाई नगर गौठान और जामुल ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया।निरीक्षण के बाद अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।



भिलाई का मौजूदा गौठान पहले से भरा, 350 से ज्यादा गोवंश

वर्तमान में भिलाई निगम का गौठान जोन-1, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास संचालित हो रहा है।
यहां करी
ब 350 से अधिक गोवंश रखे गए हैं।शहर में आवारा घूम रहे मवेशियों को पकड़कर यही लाया जाता है। संख्या अधिक होने के कारण अब दूसरा गौठान जरूरी हो गया था।

जामुल ट्रेचिंग ग्राउंड में 6 एकड़ में बनेगा नया गौठान

नई व्यवस्था के लिए जामुल ट्रेचिंग ग्राउंड में 6 एकड़ से ज्यादा खाली जमीन चयनित की गई है।
यहां निम्न सुविधाएं विकसित होंगी—

  • मवेशियों के लिए शेड

  • चारा गाह

  • डोम शेड

  • बाउंड्रीवॉल

  • एसएलआरएम सेंटर

  • आंतरिक सड़कें

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में ऐसे प्रोजेक्ट लंबे समय से रुके थे, अब जाकर काम शुरू होने की उम्मीद बनी है।

कोर्ट के आदेश के बाद बन रहा डॉग शेड, होगा दो सेक्शन

कोर्ट के निर्देश बाद निगम ने डॉग शेड बनाने की योजना भी शुरू कर दी है।
रीब 5 लाख रुपये की लागत से यह शेड तैयार होगा।
इंजीनियरों ने बताया कि दो अलग-अलग शेड बनाए जाएंगे—

  • एक पागल कुत्तों के लिए

  • दूसरा आवारा कुत्तों के लिए

इनके खाने-पीने और देखभाल की जिम्मेदारी भी नगर निगम उठाएगा।
काम पूरा होने के बाद नगर निगम कुत्ते पकड़ने वालों की टीम नियुक्त करेगा, जो शहर से कुत्तों को पकड़कर यहां शिफ्ट करेगी।

कुरूद सुंदर विहार में नगरोथान योजना के तहत सड़कों का निरीक्षण

आयुक्त ने कुरूद सुंदर विहार में नगरोथान योजना के तहत प्रस्तावित सड़क का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने तत्काल सड़क निर्माण शुरू करने का आदेश दिया है।इसके अलावा कुरूद क्षेत्र में और भी आवश्यक सड़कों को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द निर्माण शुरू होगा।स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश के मौसम में अब उन्हें कीचड़ से जूझना नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J