भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में घर का काम करने वाली एक महिला ने भरोसे का ऐसा दुरुपयोग किया कि सुनकर हर कोई हैरान रह गया। महिला ने अपने ही मालिक के घर से लाखों रुपए के सोने के जेवर चोरी कर खुद के लिए नए गहने बनवा लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर से करीब 35 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले पांच महीनों से चोरी की वारदात को अंजाम दे रही थी। वह हर बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सोना निकालती और गलवाने के बाद अपने लिए जेवर बनवाती थी।
भिलाई-3 निवासी विजय कुमार ने पुरानी भिलाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पत्नी ने 4 नवंबर की सुबह अलमारी खोली तो उसमें रखे अंगूठी, चेन, गले का सेट, टॉप्स, बिंदिया, चूड़ी और नजरिया गायब थे। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने थाने में चोरी की शिकायत दी।
थाना प्रभारी ने जांच शुरू की तो शक घर में काम करने वाली महिला बबीता विनिया पर गया, जो पिछले दो सालों से घर में काम कर रही थी। पूछताछ में बबीता ने चोरी की बात कबूल कर ली।
उसने बताया कि वह पिछले पांच महीनों से जेवर चुराकर पावर हाउस के ज्वेलर्स रमेश सोनी और भिलाई-3 बाजार चौक के सनी सोनी को गलवाने के लिए देती रही। बदले में उसने अपने लिए नए जेवर बनवाए और उन्हें अपने घर में रख लिया था।
पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में बबीता के घर से 34.790 ग्राम सोने के गहने बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग चार लाख रुपए है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी गई है।
कुल मिलाकर पुलिस ने 6 लाख रुपए का सामान जब्त किया और आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




