भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी सलाखों के पीछे!
भिलाई -दुर्ग पुलिस ने नशे के कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए खुर्सीपार और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ढाई हजार नशीली कैप्सूल के साथ कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी युवक अवैध रूप से नशीली दवाएं बेचकर युवाओं को लत लगा रहे थे।
दो थानों की संयुक्त कार्रवाई
खुर्सीपार थाने को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग आईटीआई ग्राउंड में नशीली कैप्सूल बेचने की फिराक में हैं।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर 6 लोगों को दबोच लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रजनीश पांडे, विपिन जेम्स, श्याम कन्हैया विश्वकर्मा, रणजीत राम, अभिजीत साहू और अरबाज खान उर्फ बाबू बताए।
तलाशी में भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 2044 नशीली कैप्सूल, ₹1300 नकदी, 6 मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और टाइटन की घड़ी बरामद की।
रजनीश पांडे से 192 कैप्सूल, विपिन जेम्स से 312, श्याम कन्हैया से 264, रणजीत राम से 280, अभिजीत साहू से 296 और अरबाज खान से 700 कैप्सूल बरामद किए गए।
सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी, 8, 27(a) और 111(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पद्मनाभपुर में भी हुई छापेमारी
वहीं, पद्मनाभपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि मानस भवन के पीछे रविशंकर स्टेडियम के पास दो युवक नशीली दवा बेच रहे हैं।टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर फैजान अहमद और साहिल कुमार यादव को गिरफ्तार किया।
उनके पास से ट्रामाडोल टैबलेट की 45 स्ट्रिप (कुल 371 कैप्सूल), ₹1110 नकदी, एक एक्टिवा स्कूटर और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।दोनों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस की सख्ती जारी
खुर्सीपार और पद्मनाभपुर पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस का कहना है कि नशे के सौदागरों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




