भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चल रही भागवत कथा के दौरान उस वक्त माहौल गरम हो गया, जब कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही समाज के लोग भड़क उठे और विरोध की लहर फैल गई।
कथावाचक ने कहा – “मूर्खों को सतनामी का मतलब नहीं पता”
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो में आशुतोष चैतन्य कहते नज़र आए –
“कितना दुख होता है कि देश का क्या होगा। पहले आपके मोहल्ले में सनातनी थे, वो अब सतनामी हो गए। अरे उन मूर्खों को ये समझ नहीं आता कि सतनामी का मतलब क्या है।”
इस बयान के बाद सतनामी समाज ने जमकर विरोध जताया और बड़ी संख्या में तखतपुर थाने का घेराव कर कथावाचक की गिरफ्तारी की मांग की।
वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
जानकारी के मुताबिक, तखतपुर के टिकरी पारा में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण चल रहा था, जहां कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने यह बयान दिया। बाद में वीडियो यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो में वे कहते दिखे –
“जो पहले सनातनी थे, वो आज सतनामी हो गए। सतनामी का मतलब क्या है? सत नाम किसका है – सिर्फ राम का है। आप लोग अपने बच्चों को सही परवरिश नहीं दे पा रहे हैं।”
सतनामी समाज का आक्रोश, थाने का घेराव
वीडियो वायरल होने के बाद समाज के लोगों ने थाने के बाहर नारेबाजी की। उनका कहना था कि व्यासपीठ से की गई ऐसी टिप्पणी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है, जो समाज में विभाजन पैदा कर सकती है।
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि कथावाचक को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र होगा।
पंडाल में बढ़ाई गई सुरक्षा
विवाद बढ़ने के बाद तखतपुर के टिकरी पारा स्थित पंडाल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।
तखतपुर पुलिस ने बताया कि आशुतोष चैतन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद समाज के लोग शांत हुए हैं।
फिलहाल तखतपुर में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच तनाव अभी भी महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




