भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह की ठंडी हवाएं और शाम की ठिठुरन अब साफ महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में तापमान में 4°C तक गिरावट की संभावना जताई है।
दरअसल, उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का असर प्रदेश में बढ़ गया है। इसी कारण अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.4°C दर्ज किया गया, जबकि रायपुर का अधिकतम तापमान 31.5°C रहा। दिन में धूप निकल रही है लेकिन शाम ढलते ही हवा में ठंड घुलने लगी है।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस तरह के तापमान में मलेरिया फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। यह स्थिति 11 नवंबर तक बनी रह सकती है।
रायपुर में दिनभर की गर्मी के बाद शाम को ठंडी हवाएं लोगों को सर्दी का अहसास करा रही हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वालों को सलाह दी गई है कि वे गर्म कपड़े साथ रखें ताकि अचानक तापमान गिरने का असर सेहत पर न पड़े।
प्रदेश का मौसम हाल:
• उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा, सुबह-शाम ठंड और दिन में हल्की धूप।
• दक्षिणी छत्तीसगढ़ (बस्तर संभाग) में रातें अब और ठंडी होंगी।
किसानों और आमजन के लिए जरूरी सुझाव:
• रबी फसलों के लिए मौसम अनुकूल।
• सुबह हल्की धुंध और कोहरा।
• गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें।
• रात में तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी।
डॉक्टरों की चेतावनी:
एमडी मेडिसिन डॉ. विकास अग्रवाल ने बताया कि तापमान में गिरावट से मलेरिया का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए सावधानी जरूरी है।
डॉक्टरों की सलाह:
• शाम के बाद मच्छरदानी, कॉइल या लिक्विड का उपयोग करें।
• Insecticide Treated Net या Long Lasting Net का इस्तेमाल करें।
• दरवाजे-खिड़कियों पर जाली लगाएं।
• घर और आसपास पानी जमा न होने दें।
• कूलर, गमले, टायर, बाल्टी आदि हफ्ते में एक बार साफ करें।
• शाम के वक्त फुल स्लीव कपड़े पहनें।
• बच्चों को भी ढककर रखें।
• बुखार या सिरदर्द जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत ब्लड टेस्ट कराएं।
मलेरिया का खतरा बढ़ा:
मौसम विभाग की हेल्थ एडवाइजरी के अनुसार, 7 से 11 नवंबर के बीच मलेरिया फैलने की स्थिति अनुकूल है। दिन का तापमान 33-39°C और रात का 14-19°C मच्छरों के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है।
छत्तीसगढ़ में फिलहाल यही तापमान चल रहा है, जिससे मलेरिया संक्रमण की संभावना ग्रामीण और जंगल क्षेत्रों में अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




