दुर्ग में रात के दो अलग हादसे: पिकअप गिरने से युवक की मौत, बाइक टक्कर में दो घायल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम महका कला में शनिवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। इन हादसों में एक 20 वर्षीय युवक की मौत और दो बाइक सवारों के गंभीर घायल होने की खबर है।

पहली घटना में हितेश सिन्हा (20) की दुखद मौत हुई। जानकारी के मुताबिक, युवक गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहा था। देर रात करीब 2.30 बजे वह पिकअप वाहन की छत पर बैठकर महका कला जा रहा था।

शीतला तालाब के मोड़ के पास अचानक चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे हितेश संतुलन खोकर सड़क पर गिर गए। दर्दनाक रूप से वे उसी पिकअप की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दूसरी घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक से लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस ने दोनों हादसों की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J