भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब फ्लाइट के उड़ान भरने से कुछ घंटे पहले टिकट कैंसल करने पर पूरी रकम गंवाने का डर खत्म हो सकता है। केंद्र सरकार अगले 2-3 महीनों में नया सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रही है, जिसमें एयर टिकट में इनबिल्ट ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल होगा।
इस नए बदलाव के बाद इमरजेंसी में आखिरी समय पर टिकट रद्द करने पर यात्रियों को 80% तक रिफंड मिलने की संभावना है।
अभी वर्तमान नियमों के अनुसार, डिपार्चर टाइम से तीन घंटे के भीतर टिकट कैंसल करने पर इसे नो-शो माना जाता है और कोई रिफंड नहीं मिलता। केवल मेडिकल इमरजेंसी साबित होने पर एयरलाइन अपनी इच्छा से फुल रिफंड देती है।
सूत्रों के अनुसार, एविएशन सेक्रेटरी एयरलाइन कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं ताकि यह तय किया जा सके कि इनबिल्ट इंश्योरेंस यात्रियों पर अतिरिक्त भार डाले बिना कैसे लागू किया जाए। योजना के तहत प्रीमियम का खर्च एयरलाइंस और इंश्योरेंस कंपनियों के बीच के अरेंजमेंट से कवर किया जाएगा। अभी यह सुविधा एक ऐड-ऑन विकल्प के रूप में उपलब्ध है, जिसे यात्री अलग से खरीदते हैं।
कुछ ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियां (OTA) पहले ही लास्ट-मिनट कैंसलेशन पर रिफंड सुविधा देती हैं। इनके अनुसार इंश्योरेंस कंपनियां पुराने कैंसलेशन डेटा का विश्लेषण करती हैं, जिससे उनके रिस्क और प्रीमियम तय होते हैं।
एविएशन अथॉरिटीज का कहना है कि रिफंड मिलना यात्रियों के लिए हमेशा बड़ी समस्या रही है। इसी वजह से DGCA मौजूदा रिफंड नियमों को और ज्यादा पैसेंजर-फ्रेंडली बनाने की प्रक्रिया में है।
सरकार एयरलाइंस के कमर्शियल फैसलों में दखल नहीं देना चाहती, लेकिन बढ़ती शिकायतों को देखते हुए कुछ ठोस कदम उठा सकती है। सरकार न्यूनतम मानक (मिनिमम बेंचमार्क) तय कर सकती है ताकि यात्रियों के अधिकार सुरक्षित रहें। नया इनबिल्ट इंश्योरेंस मॉडल लागू होने पर फ्लायरों को आखिरी समय की परेशानियों से बड़ी राहत मिल सकती है।
यात्रियों के लिए यह बड़ा कदम उनकी बची रकम और सुविधा दोनों की सुरक्षा करेगा। अब आखिरी समय की मुश्किलों से डरना नहीं पड़ेगा और फ्लाइट यात्रा और आसान बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




