भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जशपुर में तंबाकू के एक पैकेट ने दोस्ती को खून में बदल दिया। मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा इतनी दूर तक पहुंच गया कि एक युवक की जान चली गई। गांव में घटना के बाद से माहौल भारी है।
यह मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोनकेल-चराईखारा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, अशोक राम (35) और संदीप एक्का (35) एक दोस्त के घर के आंगन में आग ताप रहे थे। इसी दौरान संदीप ने अशोक से तंबाकू मांगी, लेकिन अशोक ने पैसे की कमी का हवाला देते हुए मना कर दिया।

लेकिन परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंच पाते, उससे पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।घटना के बाद अशोक के चाचा विद्याधर राम ने नारायणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई की और आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला?
दोनों मजदूरी करते थे और 18 नवंबर की शाम करीब 6 बजे आग तापते समय यह विवाद हुआ था। अशोक के मना करने पर झगड़ा बढ़ा, और वह घर की ओर चला गया। लेकिन संदीप वहीं नहीं रुका, वह अशोक के घर तक पहुंच गया।
घर के बाहर उसने अशोक को मुक्का मारा, उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके सीने पर ताक़त से लात मारी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
गांववालों ने घटना की जानकारी सरपंच को दी। सरपंच के पहुंचने पर अशोक ने खुद बताया कि संदीप ने उसके सीने पर लात मारी थी। उसने अगले दिन सुबह अस्पताल चलने की बात कही थी, लेकिन सुबह हालत बिगड़ गई और रास्ते में दम टूट गया।
पुलिस कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 332(A) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। पूछताछ में संदीप ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



