भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां देर रात हथियारबंद नकाबपोश युवकों ने एक किसान के घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। कट्टा और चाकू की नोक पर उन्होंने 11.50 लाख रुपये नकद और जेवरात लूट लिए।
घटना बालको थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनगुड़ा के तराईडांड गांव की है। यहां 60 वर्षीय किसान शत्रुध्न दास अपने परिवार के साथ रहता है। रात में परिवार के सभी 11 सदस्य खाना खाकर सो गए थे। रात करीब एक बजे शत्रुध्न को कुछ आहट सुनाई दी। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने हथियार लिए नकाबपोश युवक खड़े थे/
परिवार ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और बालको थाना में सूचना दी। पीड़ित विजय दास ने बताया कि सभी बदमाश स्कार्फ और गमछा से मुंह ढंके हुए थे। उन्होंने कहा – “हम बिहारी बच्चे हैं, एक बिहारी सब पर भारी होता है” और पुलिस में रिपोर्ट न लिखाने की धमकी दी।
बदमाश किसी वाहन से नहीं आए थे, बल्कि दीवार फांदकर अंदर घुसे और पैदल ही भाग गए। जाते वक्त उन्होंने एक हथियार, रस्सी और तब्बल वहीं छोड़ दिया।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और बालको थाना के साथ साइबर सेल की टीम जांच में जुटी है।
बुधवार को डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची। कुत्ते ने गंध पकड़कर गांव के बाहर तक रास्ता दिखाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने खुद को बिहारी बताकर भ्रम फैलाने की कोशिश की होगी। फिलहाल इस वारदात ने इलाके में दहशत और गुस्सा दोनों फैला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




