भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार सुबह पुलिस चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई। महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा कार (MH 04 MA 8035) से पुलिस ने 3 करोड़ रुपए नकद बरामद किए। रकम को कार में बने सीक्रेट चैंबर में छिपाया गया था।
कार में सवार दो लोगों को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच, गुंडरदेही इलाके में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे। संदेह होने पर बालोद पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग स्थित पड़कीभाठ बायपास के पास गाड़ी को रोक लिया।
जांच के दौरान सीट के नीचे एक गुप्त खांचा (सीक्रेट चैंबर) मिला। उसमें ताला लगा था। जब पुलिस ने उसे खोला, तो अंदर 500 और 100 रुपए के बंडलों में 3 करोड़ रुपए मिले। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई थी।
इतनी भारी रकम गिनने के लिए पुलिस को एसबीआई बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी।
पुलिस के अनुसार, यह कार रायपुर से महादेव घाट मार्ग, फिर दुर्ग-रनचिराई रोड से अंदरूनी रास्तों से होते हुए नागपुर की ओर जा रही थी। पैसे के स्रोत और उपयोग को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।
एसडीओपी राठौर ने बताया कि जांच जारी है और आगे की कार्रवाई के लिए मामला आयकर विभाग (आईटी) को सौंपने की तैयारी की जा रही है।
रायपुर में भी इसी पैटर्न पर पकड़ चुके हैं करोड़ों:
20 सितंबर 2025 को दुर्ग और कुम्हारी इलाके से पुलिस ने दो गाड़ियों में 6 करोड़ 60 लाख रुपए पकड़े थे। दोनों गाड़ियां रायपुर से निकली थीं और रकम गुजरात भेजी जा रही थी।
हवाला सिंडिकेट ने 1200 किलोमीटर का सीक्रेट कॉरिडोर तैयार किया था। रकम तीन लेयर वाले सीक्रेट लॉकर में छिपाई गई थी, जिसे पकड़ पाना आसान नहीं था।
तब भी यह कैश रायपुर से दुर्ग, भिलाई, नागपुर होते हुए गुजरात ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में कुम्हारी पुलिस की सतर्कता से मामला खुल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




