कैसी मस्ती ये? बर्थडे पर पांच दोस्तों ने युवक को पेट्रोल डालकर जला दिया, गंभीर रूप से झुलसा युवक...


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बर्थडे मनाने बुलाया… और पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया!

मुंबई के कुर्ला इलाके से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सहम गए हैं। यहां 5 दोस्तों ने 21 वर्षीय युवक को जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया और पहुंचते ही पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। शहर में इस वारदात की चर्चा हर जगह हो रही है।

Mumbai Kurla Birthday Petrol Attack CCTV Footage — Youth Burnt by Friends

जन्मदिन पर बुलाया, लेकिन दोस्ती का खौफनाक रूप दिखा

मंगलवार को युवक को फोन कर घर से बुलाया गया। सोचा होगा केक काटेंगे, हँसी-मजाक होगा, लेकिन वहां पहुंचते ही दोस्तों ने उस पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी।
CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक जैसे ही लोकेशन पर पहुंचा, सभी आरोपी उसे घेरकर पेट्रोल डालते हैं और पलभर में आग भड़क उठती है।

पीड़ित की पहचान और हालत

युवक की पहचान अब्दुल रहमान मकसूद आलम खान के रूप में हुई है, जो माटुंगा के एक कॉलेज में अकाउंटिंग फाइनेंस सेकेंड ईयर का छात्र है।
25 नवंबर उसका बर्थडे था। वही दिन उसके लिए खौफनाक साबित हो गया।
अब्दुल गंभीर रूप से झुलस गया और उसे कुर्ला स्थित भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

5 आरोपी गिरफ्तार — बोले ‘मस्ती कर रहे थे’

पुलिस ने फुटेज खंगालकर आयाज मलिक, अशरफ मलिक, कासिम चौधरी, हुजैफा खान और शरीफ शेख को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सभी ने शर्मनाक बयान दिया —
“हम तो बस मस्ती कर रहे थे।”

CCTV की आंखों ने खोला पूरा सच

CCTV में साफ दिख रहा है कि युवक के पहुंचते ही आरोपी पेट्रोल डालकर आग लगा देते हैं। जलते हुए अब्दुल की चीखें सुनाई देती रहीं, लेकिन दोस्त उसे तड़पता छोड़कर भाग गए।

भाई ने बताया—पहले अंडे-पत्थर फेंके, फिर पेट्रोल डालकर जला दिया

अब्दुल के भाई ने बताया कि देर रात उसे जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया गया।
नीचे पहुंचते ही दोस्तों ने पहले अंडे और पत्थर फेंकना शुरू किया।फिर एक आरोपी स्कूटी से पेट्रोल की बोतल लाया और अब्दुल पर छिड़क दिया।जैसे ही पेट्रोल की बदबू आई, अब्दुल भागने लगा, लेकिन दोस्तों ने पकड़कर लाइटर से आग लगा दी। CCTV में उसके कपड़ों से उठती लपटें साफ दिख रही हैं।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J