भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ जिले से ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर दिल कांप उठे। लैलूंगा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में 7 साल की मासूम की हत्या ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। बच्ची का शव बुधवार सुबह उसके मामा के पड़ोसी के घर से बरामद हुआ, जिससे गांव में दहशत फैल गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका अपने मामा के घर में रहती थी और वह दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। रोज की तरह सुबह जब वह घर से निकली, तो कुछ देर बाद उसकी लाश पड़ोसी के घर में मिली। यह खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची के गले पर निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई। शॉर्ट पोस्टमार्टम में भी इस बात की पुष्टि की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। आपसी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी सभी एंगल से जांच कर रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि हत्या में कितने लोग शामिल थे, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होगा। फिलहाल पूरे गांव में माहौल भारी है और लोग बच्ची के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। (स्थानीय लोगों में रोष दिख रहा है)
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




