रायपुर में 15 दिन तक टॉर्चर के बाद मासूम की हत्या! सौतेले पिता ने पीट-पीटकर ली जान, मां भी गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना — मासूम की 15 दिन की पीड़ा के बाद दर्दनाक मौत

राजधानी रायपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर सतनामी बस्ती में 2 साल 7 माह के मासूम प्रशांत सेन की बेरहमी से हत्या कर दी गई।स्थानीय लोग अब भी सदमे में हैं, इलाके में शोक जैसा माहौल है।

सौतेला पिता और मां गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने मासूम की हत्या के आरोप में सौतेले पिता आकिब खान और उसकी मां रेशमी ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 239/2025, धारा 103(1), 238, 3(5) BNS के तहत हत्या का केस दर्ज हुआ है।

                          IMAGE TITLE: रायपुर में मासूम की हत्या का दर्दनाक मामला रायपुर कबीर नगर में मासूम बच्चे की हत्या, पुलिस जांच, आरोपी माता-पिता की गिरफ्तारी

एम्स से मिली मर्ग सूचना, शार्ट पीएम में हत्या संदिग्ध लिखी

घटना की शुरुआत तब हुई जब कंट्रोल रूम को एम्स अस्पताल से मर्ग की सूचना मिली।
पुलिस की टीम तुरंत एम्स पहुंची और बच्चे के शव का पंचनामा किया गया।डॉक्टरों की शार्ट पीएम रिपोर्ट में साफ लिखा था—अननेचुरल डेथ, हत्या की आशंका मजबूत है।यही रिपोर्ट मामले की बड़ी कड़ी बनी और पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।

जांच में सामने आई 15 दिनों की दर्दनाक यातना

जांच के दौरान परिजनों और गवाहों से जो बातें सामने आईं, उन्होंने पुलिस को भी हिला दिया।मां रेशमी ताम्रकार और सौतेले पिता आकिब खान पिछले 15 दिनों से बच्चे को लगातार मारते-पीटते और प्रताड़ित कर रहे थे।गवाहों के अनुसार, आरोपी बच्चे को “रास्ते से हटाने” की नीयत से यह सब कर रहे थे।

घटना वाले दिन फिर हुई बेरहमी, अंदरूनी चोटों ने ली जान

18 नवंबर की दोपहर भी आरोपी ने मासूम को बुरी तरह पीटा।इस दौरान बच्चे की नाक, सीने और पेट में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।इन्हीं चोटों ने उसकी दर्दनाक मौत का कारण बना।

सबूतों ने खोला सच — सौतेला पिता आरोपी, मां ने छिपाया अपराध

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान, शव निरीक्षण और पीएम रिपोर्ट को जोड़ते हुए स्पष्ट कर दिया किमासूम की हत्या सौतेले पिता आकिब खान ने की,और मां रेशमी ताम्रकार ने इस घटना को छिपाने की कोशिश की।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

समाज को झकझोर देने वाली वारदात, पुलिस पेश करेगी आरोपियों को कोर्ट में

यह घटना न केवल आसपास के लोगों को हिलाकर रख देने वाली है, बल्कि समाज के लिए भी बड़ा सवाल छोड़ती है—एक मासूम घर के अंदर ही किस तरह 15 दिनों तक पीड़ा झेलता रहा?पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है और जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J