यूट्यूब देखकर ‘सर्जन’ बन गया झोलाछाप! कर दिया पथरी का ऑपरेशन, महिला की मौत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी, बाराबंकी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि अवैध क्लीनिक में यूट्यूब देखकर पथरी का ऑपरेशन किया गया और कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Barabanki YouTube se operation ka hairaan kar dene wala case – woman death news

कोठी कस्बे में महिला का ऑपरेशन होने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये क्लीनिक चाचा-भतीजा मिलकर चला रहे थे और आरोप है कि दोनों ने इंटरनेट वीडियो देख-देखकर पूरे ऑपरेशन की प्रक्रिया की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम डफरापुर मजरे सैदनपुर की बताई जा रही है। यहां रहने वाले तेहबहादुर रावत की पत्नी मुनिशरा को पथरी की समस्या थी, जिसके इलाज के लिए 5 दिसंबर को श्री दामोदर औषधालय ले जाया गया। यहां क्लिनिक के संचालक ज्ञान प्रकाश मिश्र ने पथरी बताकर ऑपरेशन की सलाह दी और 25 हजार रुपये खर्च बताया, जिसमें से महिला के पति ने 20 हजार जमा कर भी दिए।

आरोप ये भी है कि झोलाछाप डॉक्टर नशे की हालत में था और उसने यूट्यूब देखकर पेट में गहरे चीरे लगा दिए और कई नसें काट दीं। ऑपरेशन के अगले दिन महिला की मौत हो गई। पति ने शिकायत में बताया कि संचालक का भतीजा रायबरेली के आयुर्वेदिक अस्पताल में सरकारी कर्मचारी है और इसी की आड़ में वर्षों से क्लीनिक चल रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी चाचा-भतीजा पर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और तलाश जारी है।

ऐसे और लोकल अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J