भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालाघाट में फिर सनातन विरोधी हरकत, शिवलिंग का अपमान देख भड़के लोग
मध्यप्रदेश के बालाघाट में एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है जिसने सनातनियों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। जैसे ही इसकी जानकारी फैली, पूरे इलाके में आक्रोश बढ़ गया और पुलिस तुरंत जांच में सक्रिय हो गई।
बोतल से शिवलिंग पर चढ़ाई चिकन ग्रेवी
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्रा में स्थित शिवलिंग के पास यह शर्मनाक घटना हुई।
कुछ लोग वनस्पति उद्यान में पार्टी मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनमें से किसी ने चिकन की ग्रेवी लेकर शिवलिंग स्थल पर पहुंचा।
शिवलिंग पर गिरने वाले जल के लिए रखी मटकी में भी उसने चिकन की ग्रेवी डाल दी। इतना ही नहीं, बोतल में भरी ग्रेवी सीधे शिवलिंग पर चढ़ाकर आरोपी वहां से चला गया।
स्थानीय लोग भड़के, पुलिस को दी शिकायत
गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोगों को इस कृत्य की जानकारी लगी, तो हर कोई गुस्से में भर गया। धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचने से लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस से शिकायत की।
स्थानीय निवासी गजानंद पटले की शिकायत पर पुलिस ने धार्मिक भावना आहत करने का अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
CCTV और गवाही से आरोपी की तलाश तेज
कोतवाली थाना प्रभारी कामेश कुमार धुमकेति ने बताया कि घटना गंभीर है, इसलिए पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है।
पुलिस आसपास के लोगों से बातचीत कर रही है और इलाके के CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। फुटेज में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिससे उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




