छग : 74 साल की पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या… 16 साल पुराने शक ने ली जान, बेटी को फोन कर बोला– “तेरी मां को मार दिया...


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। 75 साल के बुजुर्ग ने 74 साल की पत्नी पर चरित्र संदेह इतना बढ़ा लिया कि देर रात कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर डाली। वारदात के बाद उसने खुद बेटी को फोन कर कहा— “तेरी मां को मार दिया है।”

Balrampur Murder Case – बुजुर्ग ने चरित्र संदेह में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की

मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठरकी का है। आरोपी ठिभू केरकेट्टा खनिज विभाग अंबिकापुर में सर्वेयर पद से रिटायर्ड है। बताया जाता है कि साल 2009 में ठिभू ने अपनी पत्नी महेश्वरी को ड्राइवर के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। इस घटना के बाद पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े चलते रहे और 16 साल बाद यही शक जानलेवा बन गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 1 बजे दोनों के बीच दोबारा विवाद हुआ। गुस्से में आकर ठिभू ने कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद ठिभू ने अंबिकापुर में रह रही बेटी अनिता तिर्की को फोन कर बताया कि उसने उसकी मां की हत्या कर दी है। अनिता ने यह बात तुरंत अपने भाई सुनील को बताई, जो गांव में ही 150 मीटर की दूरी पर रहता है। सुनील तुरंत मौके पर पहुंचा।

कमरे में घुसते ही सुनील ने लाइट ऑन की तो देखा कि उसकी मां पलंग के नीचे खून से लथपथ पड़ी थी। बाएं कान के पास कुल्हाड़ी का गहरा घाव था और आसपास खून फैला था। परिजनों ने पूछताछ की तो आरोपी ठिभू ने बिना हिचकिचाहट अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह साफ हुआ कि 2009 वाली घटना को लेकर पति-पत्नी के बीच वर्षों से तनाव चल रहा था, जिसने आखिरकार इस हत्या को अंजाम दिया।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J