Bank of India Vacancy 2025: बैंक ऑफ इंडिया में 514 पदों पर भर्ती, 40 साल तक के उम्मीदवारों को मौका..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है, जिसमें 40 साल तक के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO) स्ट्रीम के तहत यह भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 5 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Bank of India Vacancy 2025 के तहत क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती की जानकारी

इस भर्ती के जरिए कुल 514 पदों को भरा जाएगा। इसमें क्रेडिट ऑफिसर-GBO (SMGS-IV) के 36 पद, क्रेडिट ऑफिसर-GBO (MMGS-III) के 60 पद और क्रेडिट ऑफिसर-GBO (MMGS-II) के 418 पद शामिल हैं।

योग्यता की बात करें तो MMGS-II और MMGS-III पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना जरूरी है। वहीं SC, ST, OBC और दिव्यांग वर्ग के लिए यह सीमा 55 प्रतिशत रखी गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास CA, CFA, CMA-ICWA या MBA/PGDBM/बैंकिंग/फाइनेंस या क्रेडिट से जुड़े क्षेत्र में 2 साल की PG डिग्री होना अनिवार्य है।

वहीं SMGS-IV पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ MBA/PGDBM या किसी भी फील्ड में 2 साल की फुल टाइम मास्टर डिग्री या CA/CFA/CMA-ICWA की योग्यता मांगी गई है।

उम्र सीमा की बात करें तो MMGS-II के लिए 25 से 35 साल, MMGS-III के लिए 28 से 38 साल और SMGS-IV के लिए 30 से 40 साल तय की गई है।

आवेदन शुल्क में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 850 रुपये, जबकि SC, ST और दिव्यांग वर्ग के लिए 175 रुपये फीस निर्धारित की गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Recruitment सेक्शन में उपलब्ध क्रेडिट ऑफिसर वैकेंसी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर नियमानुसार फॉर्म भरना होगा।

चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा सहित अन्य चरणों के आधार पर की जाएगी। चयनित SMGS-IV पद के उम्मीदवारों को 1,20,940 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बैंक द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J