भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई।देर रात शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्मृति नगर थाना पुलिस ने जुनवानी स्थित एक होटल में दबिश देकर अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश किया। होटल के अंदर देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर की गई इस कार्रवाई ने इलाके में सनसनी फैला दी।
मामला दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है, जहां जुनवानी स्थित होटल क्राउड में अवैध देह व्यापार की शिकायत पुलिस को मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने होटल में अचानक रेड की। जांच के दौरान होटल के एक कमरे में बाहर से आई दो युवतियां मौजूद पाई गईं।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं। वे फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं थीं और वहां से भिलाई आकर होटल क्राउड में ठहरी हुई थीं। बताया गया कि वे आगे राजनांदगांव जाने की तैयारी में थीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया।
रेड के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर से होटल के दस्तावेज और ग्राहकों की जानकारी मांगी। इसी बात पर मैनेजर ने पुलिस टीम से विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
एएसपी और पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि महिला पुलिस द्वारा जब युवतियों की तलाशी ली जा रही थी और उनसे पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे गए, तब उन्होंने भी बहस शुरू कर दी। इस दौरान हाथापाई और झूमाझटकी का आरोप भी सामने आया, जिसके बाद दोनों युवतियों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने होटल के कमरे से संबंधित साक्ष्य जुटाए और होटल मैनेजर समेत दोनों युवतियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि होटल में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं या नहीं और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




