भिलाई में भीषण सड़क हादसा: सूमो–पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 23 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, तेज रफ्तार बनी काल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक युवा की जिंदगी छीन ली। नंदिनी-खुंदनी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सूमो और सब्जी से भरे पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें सूमो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूमो वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक गाड़ी के अंदर ही फंस गया।

भिलाई के नंदिनी-खुंदनी मार्ग पर सूमो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गिरहौला निवासी अमन कुमार बंधे (23) के रूप में हुई है। अमन रविवार शाम सूमो वाहन से अहिवारा से धमधा की ओर जा रहा था। इसी दौरान नंदिनी-खुंदनी के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही सब्जी पिकअप से उसकी सूमो की सीधी टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहन काफी तेज गति में थे। टक्कर के बाद सूमो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक बाहर नहीं निकल सका।

घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे मॉर्च्युरी भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

इस मामले में नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप वाहन सड़क से नीचे उतर गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने नंदिनी-खुंदनी मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक सुरक्षा और गति नियंत्रण के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J