भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बस्तर में एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट ने जंगलों को हिला दिया। बीजापुर के गंगालूर इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई बड़ी मुठभेड़ में 12 नक्सली मार गिराए गए, लेकिन इस ऑपरेशन ने 3 बहादुर DRG जवानों की शहादत भी छीन ली।
घटना की पुष्टि बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने की है। जवानों ने मुठभेड़ के बाद सभी 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, दो DRG जवान घायल भी हुए हैं, हालांकि दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
जंगल में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और संभावित खतरे को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स मौके पर भेज दी गई है। घटनास्थल से SLR, INSAS और .303 राइफल समेत कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।
शहीद हुए जवानों के नाम:
इस मुठभेड़ में शहीद हुए वीर जवान हैं—
-
प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, DRG बीजापुर
-
आरक्षक दुकारू गोंडे, DRG बीजापुर
-
जवान रमेश सोड़ी, DRG बीजापुर
ऑपरेशन कैसे शुरू हुआ? IG-SP ने दी जानकारी:
एसपी जितेंद्र यादव के अनुसार, DRG, STF, COBRA और CRPF की संयुक्त टीम सुबह 9 बजे से बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर के वेस्ट बस्तर डिवीजन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर थी।
इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और मुकाबले में 12 नक्सली ढेर हो गए।
SP ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि सर्च आगे भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




