शिक्षा मंत्री की फटकार से बेहोश हुए BEO!शिक्षकों के अटैचमेंट पर बैठक में हंगामा और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अचानक हड़कंप मच गया…

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की सख्त फटकार सुनते ही कोटा ब्लॉक के BEO नरेंद्र मिश्रा बेहोश होकर कुर्सी से नीचे गिर पड़े। बैठक का माहौल कुछ ही सेकंड में अफरातफरी में बदल गया।

अधिकारियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर BEO को अस्पताल पहुंचाया। थोड़ी देर बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई और बैठक दोबारा शुरू हुई। यह पूरा मामला शिक्षा विभाग की अव्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान सामने आया।

Bilaspur Shiksha Mantri Meeting बिलासपुर बैठक में मंत्री की फटकार के बाद बेहोश पड़े BEO को ले जाते अधिकारी

मंत्री गजेंद्र यादव लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था सुधारने की कोशिश में हैं। इसी क्रम में 11 दिसंबर को बिलासपुर के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संभागीय समीक्षा बैठक रखी गई थी। इसमें सभी जिलों के DEO, DMC, बीईओ और अन्य अधिकारी मौजूद थे। सभी से विभागीय जानकारी मांगी गई।

बैठक के दौरान शिक्षकों के नियम विरुद्ध अटैचमेंट का मुद्दा उठा। बिलासपुर DEO विजय टांडे ने बीईओ से ब्लॉकवार जानकारी देने को कहा। कोटा BEO ने पहले एक शिक्षक का अटैचमेंट बताया, फिर संख्या बढ़कर तीन हुई और बाद में छह तक पहुंच गई। इससे मंत्री भड़क गए।

शासन के निर्देश के बावजूद अटैचमेंट जारी रखने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। वहीं DEO पर आरोप लगा कि अपनी कमियों को छिपाने के लिए उन्होंने जिम्मेदारी बीईओ पर डाल दी।

DPI ऋतुराज रघुवंशी ने कोटा BEO को निलंबित करने की सलाह दी। मंत्री ने भी इस पर हामी भरते हुए विभागीय कार्रवाई की बात कही। बस इसी चेतावनी के बाद BEO नरेंद्र मिश्रा गश खाकर गिर पड़े। डॉक्टर को बुलाकर उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया।

समीक्षा बैठक में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, रिज़ल्ट सुधार, प्री-बोर्ड और प्रश्न पत्र तैयार करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। कुछ जिलों की कमजोर शैक्षणिक स्थिति पर मंत्री ने असंतोष जताया।

मीटिंग में प्रमुख सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, समग्र शिक्षा संचालक प्रियंका शुक्ला, DPI ऋतुराज रघुवंशी, उप संचालक आशुतोष चावरे, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J