भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, कटघोरा थाना क्षेत्र के तुमान गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। यहां 8 बच्चों की मां ने झगड़े के दौरान अपने ही पति की पत्थर से हत्या कर दी। गांव में सुबह से सिर्फ इसी घटना की चर्चा हो रही है।
गुरुवार देर रात पति-पत्नी के बीच फिर से मारपीट और तीखी कहा-सुनी हुई। इसी दौरान पत्नी ने आत्मरक्षा में गेहूं पीसने वाले पत्थर से पति के सिर पर जोरदार वार कर दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
रातभर कमरे में ही मृतक की लाश पड़ी रही। सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी मिली, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतक का नाम 40 वर्षीय मनहरण यादव है और आरोपी पत्नी 37 वर्षीय कविता यादव बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी और फॉरेेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे के कारण दोनों के बीच रोज झगड़ा और मारपीट होती रहती थी।
एएसपी नीतिश ठाकुर के अनुसार, आरोपी पत्नी ने नशे में हुए विवाद के बाद भारी चीज से हमला कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।
मनहरण और कविता के छह बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, बाकी बच्चे अभी छोटे हैं। पिता की मौत और मां के जेल जाने से बच्चे पूरी तरह अकेले हो गए हैं। यह खबर सुनकर पूरा मोहल्ला स्तब्ध है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




