छत्तीसगढ़ विधानसभा में बेरोजगारी पर बवाल, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का दावा – एक साथ 14 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारी भत्ते को लेकर सदन में माहौल पूरी तरह गरमा गया। सवाल-जवाब के बीच नारेबाजी इतनी तेज हुई कि विपक्ष ने मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर वॉकआउट कर दिया।

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगार युवाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में राज्य में कुल कितने पंजीकृत बेरोजगार हैं।

CG Assembly News: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विधानसभा में रोजगार और बेरोजगारी भत्ते पर दी जानकारी

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पर जवाब देते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सदन को बताया कि 1 अप्रैल 2024 तक प्रदेश में 11 लाख 39 हजार 656 पंजीकृत बेरोजगार हैं। मंत्री ने कहा कि इन युवाओं को बेरोजगार नहीं बल्कि रोजगार के इच्छुक के रूप में देखा जा रहा है।

मंत्री ने आगे बताया कि युवाओं के लिए लगातार रोजगार मेला और प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। मौजूदा समय में प्रदेश में करीब 15 लाख के आसपास पंजीकृत बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक साथ 14 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

इसी दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सवाल किया कि क्या प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इस पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार युवाओं को सक्षम बना रही है। इस जवाब पर विधायक ने दोबारा सवाल उठाया कि योजना का लाभ युवाओं को कब मिलेगा।

बहस के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विधानसभा से मिले जवाब में साफ है कि बेरोजगारी भत्ता योजना बंद नहीं हुई है, फिर इसका लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने पूछा कि बेरोजगारी भत्ता आखिर कब दिया जाएगा।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दोहराया कि सरकार युवाओं को सक्षम और सामर्थ्यवान बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस पर भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद योजना का लाभ न देना युवाओं के साथ धोखा है।

इसके बाद सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई। आखिरकार मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J