भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में ठंड ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही, क्योंकि आने वाले दिनों में तापमान और गिरने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है।
राजधानी रायपुर, दुर्ग और बालोद सहित प्रदेश के कई इलाकों में 25 दिसंबर तक शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है। वहीं, उत्तरी सीमा से सटे क्षेत्रों में आज घना कोहरा छाए रहने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही आगामी तीन दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना बनी हुई है।
प्रदेश में मंगलवार को सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, उत्तरी सीमा से लगे इलाकों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। दुर्ग संभाग के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर का असर साफ तौर पर महसूस किया गया।
मौसम विभाग ने 25 दिसंबर तक कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी दी है। रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर चल सकती है।
इसी तरह कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो पॉकेट में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी रायपुर की बात करें तो आज यहां धुंध छाई रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




