दुर्ग में अवैध तलवारों की बिक्री का भंडाफोड़! 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पुलगांव पुलिस ने 6 तलवारें जब्त कीं..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में अवैध हथियारों की बिक्री करने वालों पर पुलिस ने एक और बड़ा वार किया है। बाजार और मोहल्लों में बेचने की कोशिश कर रहे एक 60 वर्षीय व्यक्ति को पुलगांव पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी के पास गुरुद्वारा क्षेत्र में एक व्यक्ति तलवारें लेकर घूम रहा है और उनकी गुपचुप बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

Durg Illegal Talwar Case

पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम निर्मल सिंह (60 वर्ष), निवासी अमृतसर, पंजाब बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से छह लोहे की तलवारें बरामद हुईं, जिन्हें वह बिना किसी वैध लाइसेंस के बेचने निकला था।

जब पुलिस ने तलवारों के दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। शुरुआती पूछताछ में उसने तलवारों की अवैध बिक्री करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलगांव थाना पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि शहर में सुरक्षा और शांति बनी रहे।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J