विज्ञापन

दुर्ग - भिलाई में खुलेआम शराबखोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 थानों की दबिश, 79 लोग पकड़े गए


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में मंगलवार को पुलिस ने खुलेआम शराब पीने वालों पर बड़ा शिकंजा कस दिया। 18 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 79 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया, जिससे शहर में सख्ती का माहौल साफ दिखाई दिया।

पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों और अड्डेबाजी करने वालों पर कार्रवाई की। कुल 74 केस दर्ज करते हुए 79 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Durg Police Action on Public Drinking

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से भीड़भाड़ वाले इलाकों, चौक-चौराहों, मार्केट, बस स्टैंड और सुनसान जगहों पर असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन घटनाओं के कारण कई बार विवाद की स्थितियाँ बन जाती थीं। इसी वजह से पुलिस ने जिलेभर में अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की।

अभियान के दौरान सभी प्रमुख थानों ने कार्रवाई की। मोहन नगर और नंदिनी नगर में 9-9, सुपेला में 8, कुम्हारी में 6, उतई में 5, पुलगांव और खुर्सीपार में 4-4 केस दर्ज किए गए। वहीं दुर्ग, जामुल, पुरानी भिलाई और पाटन में 3-3 प्रकरण बने। इसके अलावा भिलाई नगर, वैशाली नगर, छावनी, अमलेश्वर और अंडा में 2-2, जबकि रानीतराई और मचांदुर में 1-1 कार्रवाई की गई।

पुलिस ने स्पष्ट कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना कानूनन अपराध है। इसके बावजूद लोग सड़कों, पार्कों, दफ्तरों के पास और बाजारों में शराब पीते मिले। ऐसे सभी लोगों पर तुरंत कार्रवाई की गई—जुर्माना, गिरफ्तारी और प्रतिबंधात्मक धाराएँ लगाई गईं। अड्डेबाजी करते मिले युवकों और किशोरों को रोककर कड़ी चेतावनी भी दी गई।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J