भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे 55 वर्षीय ठग को पकड़ा है, जिसने प्यार और शादी का ऐसा जाल बिछाया कि 4 महिलाएं उसकी चाल में फंस गईं।
गुजरात के वलसाड का बीरेन कुमार सोलंकी खुद को अविवाहित और बड़ा अधिकारी बताकर महिलाओं को झांसे में लेता था। बाद में शादी का वादा करके पैसे ऐंठता और गायब हो जाता।मोहन नगर पुलिस के हाथ वह तब लगा, जब उसने दुर्ग की 50 वर्षीय महिला शिक्षिका से 45 लाख रुपये तक ले लिए। पीड़िता ने इनमें से 32 लाख रुपये लोन लेकर दिए थे। आरोपी पूरा पैसा लेकर फरार हो गया था।
2019 से शुरू हुआ खेल…
यह धंधा 2019 में शुरू हुआ। पीड़िता ने एक मैट्रिमोनियल साइट पर बीरेन की प्रोफाइल देखी। उसने खुद को कुंवारा बताया और शादी तक लिव-इन में रहने का दबाव बनाया। महिला तैयार हो गई।2019 से 2023 तक दोनों संपर्क में रहे |कोविड के चलते शादी टलती रही।
2023 में बीरेन दुर्ग आया और विधिवत शादी कर ली। कुछ दिन साथ रहने के बाद वह गुजरात लौट गया। लेकिन सिर्फ 2 महीने बाद उसने दूसरी महिला से शादी कर ली और IVF से जुड़वां बच्चे भी पैदा कर लिए। पीड़िता को इसका पता भी नहीं था।
जांच में खुला कि वह पहले ही शादीशुदा है और उसके 35, 27 और 25 साल के तीन बड़े बच्चे हैं। उसने पहली पत्नी से तलाक होने का झूठ बोला था।
लाखों रुपये ठगे, सोना भी बेचवाया…
बीरेन ने घर के लोन, परेशानी और तंगी का बहाना बनाकर पीड़िता से बार-बार पैसे लिए। महिला ने बैंक लोन और अपना सोना बेचकर 32 लाख रुपये दिए।
2024 में आखिरी बार जब वह दुर्ग आया तो महिला के घर से 12 लाख रुपये नकद और जेवर उठाकर भाग गया।
कुल ठगी 44 लाख रुपये तक पहुंच गई। जब महिला ने पैसे मांगे, तो उसने गाली देकर कहा—“नई शादी कर ली है, बच्चे हैं… जो करना है कर लो।”
चार महिलाओं को ऐसे ही बनाया शिकार
पुलिस जांच में सामने आया कि बीरेन अब तक 4 महिलाओं से प्यार और शादी का झांसा देकर ठगी कर चुका है। मैट्रिमोनियल साइट्स पर वह खुद को उच्च अधिकारी बताता और भावनात्मक ब्लैकमेल करके पैसे लेता। जैसे ही पैसा मांगो—फोन बंद।
ऐसे मामलों से महिलाएं लगातार शिकार बन रही हैं। हमारी लोकल रिपोर्टिंग से जुड़े रहें—आपकी जागरूकता एक बड़ी ठगी को रोक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




