भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गुजरात में एक ऐसी अनोखी घटना सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर गर्माहट भर दी। बिजली के झटके से बेहोश हुए सांप को एक शख्स ने CPR देकर दोबारा जिंदगी दे दी, और यह नज़ारा देख लोग दंग रह गए।
दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु हैं—कुछ प्रिय, कुछ डराने वाले। सांप उन्हीं में से एक है, जिससे लोग आमतौर पर दूरी बनाकर चलते हैं, क्योंकि इसके काटने पर जान तक चली जाती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हर जीव की जिंदगी को अहम मानते हैं।
VIDEO -
वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आता है कि एक सांप बिजली के झटके से बेहोश पड़ा है। वहीं एक आदमी उसे अपनी गोद में लेकर CPR दे रहा है। कुछ देर तक CPR देने के बाद भी जब कोई बदलाव नहीं दिखा तो वह सांप के शरीर को दबाकर उसकी सांसें वापस लाने की कोशिश करता है।
कुछ ही क्षण बाद सांप के शरीर में हरकत शुरू होती है और वह होश में आता दिखता है। इसी तरह इस शख्स ने सांप की जान बचाकर एक मिसाल कायम कर दी। वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को गुजरात के मंत्री अर्जुन मोधवाडिया ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर सराहना की। उन्होंने लिखा—“प्रत्येक जीवन अमूल्य है। वलसाड ज़िले के आमधा गांव में मुकेशभाई वायड ने बिजली के झटके से बेहोश हुए सांप को मुंह से CPR देकर नई जिंदगी दी। वह वाइल्ड रेस्क्यू ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य हैं और कई सांपों को बचा चुके हैं। वन्य जीवों के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक है।”
उसी वीडियो में मंत्री को सांप बचाने वाले शख्स से बात करते भी देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार शेयर हो रहा है क्योंकि इस इंसान ने जिस हिम्मत और करुणा से सांप की जान बचाई, वह वाकई काबिले-तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




