जेसीआई दुर्ग-भिलाई ने मनाया भव्य “Presidential Winter Gala 2025”


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जेसीआई दुर्ग-भिलाई के वार्षिक कैलेंडर का बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम “Presidential Winter Gala 2025” दिनांक 7 दिसम्बर 2025, रविवार को होटल सेंट्रल पार्क, भिलाई में अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। यह विंटर थीम आधारित कार्यक्रम नेतृत्व, उपलब्धियों और संगठन की सक्रियता का शानदार उत्सव साबित हुआ।

JCI Durg-Bhilai Presidential Winter Gala 2025 celebration

अध्यक्ष जेसी आलोक रचना अग्रवाल ने बताया कि पूरे वर्ष भर सभी पूर्व अध्यक्षों वरिष्ठ सदस्य गण तथा नये साथियों का जबरदस्त सहयोग हमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मिलता रहा जिसकी वजह से ही यह कार्यकाल अविस्मरणीय बन गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्षभर संगठन और समाज हित में समर्पित योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान करना  और टीम स्पिरिट को मजबूत करना था। 

अध्यक्ष जेसी आलोक रचना अग्रवाल ने जेसी सदस्यों को एक-एक कर मंच पर आमंत्रित किया एवं टोकन ऑफ लव और Presidential Awards भेंट कर स्नेहभरी पंक्तियों के साथ उनका सम्मान किया। यह पुरस्कार वर्षभर की सक्रियता, सहभागिता, नेतृत्व क्षमताओं और संगठन के प्रति समर्पण के प्रतीक रहे।

इस आयोजन को आकर्षक विंटर थीम से सजाने और मनोरंजक गतिविधियों से भरने में प्रोग्राम डायरेक्टर्स जेसी नकेश सुमन मोदी एवं जेसी वासी अफरीन खान का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को एक यादगार अनुभव में बदल दिया। विंटर थीम से सजे हुए इस आयोजन में मनोरंजक गेम्स, इंटरैक्टिव एक्टिविटीज़ और म्यूज़िक ने वातावरण को जीवंत बनाए रखा। सभी सदस्यों ने थीम आधारित परिधानों में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों के साथ मिलकर डिनर और ग्रुप फ़ोटो के साथ हुआ जिसने इस ठंडी शाम को और भी खुशनुमा बना दिया। Presidential Winter Gala 2025 नेतृत्व, उपलब्धियों और संगठनात्मक एकता का एक खूबसूरत उत्सव साबित हुआ।

सर्द रात में चमकते उत्साह, मुस्कुराहट और सम्मान की इस शाम ने सभी के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ दी।


यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J