तलवार, तेज म्यूजिक और कार की बोनट… कोरबा में बर्थडे पार्टी में तलवार से केक काटते पकड़े गए, पुलिस ले गई थाने..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कोरबा शहर में बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने का शौक युवाओं में तेजी से बढ़ता जा रहा है। गाड़ी खड़ी कर केक काटना, तेज आवाज में गाने बजाना और भीड़ जुटाना अब आम होता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला कोरबा में सामने आया, जहां जन्मदिन की खुशियां पुलिस के पहुंचते ही फीकी पड़ गईं

दोस्त के जन्मदिन पर युवक और युवतियां कार की बोनट पर केक रखकर तलवार से काटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मानिकपुर पुलिस चौकी को हथियार लहराने की सूचना मिली और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। केक कटने से पहले ही पुलिस ने सभी को रोक दिया।

कोरबा में कार की बोनट पर तलवार से केक काटते युवक-युवती, पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा जिले से कुछ युवक और नाबालिग स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार में सवार होकर कोरबा पहुंचे थे। मुड़ापार स्थित हेलीपेड में अपने साथियों के साथ एक नाबालिग का जन्मदिन मनाने की योजना थी। वाहनों में लगे साउंड सिस्टम से तेज आवाज में गाने बज रहे थे और युवक तलवार का प्रदर्शन करने लगे।

पुलिस के आने की भनक लगते ही युवकों ने तलवार वाहन के अंदर छिपा दी और युवतियां भी गाड़ी में बैठ गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के साथ जब वाहनों की तलाशी ली तो तलवार बरामद हो गई।

इस दौरान एक युवक ने राजनीतिक पहचान और रसूख का हवाला देकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने नियमों के तहत सख्ती से कार्रवाई की। सभी को मानिकपुर चौकी लाया गया।

पुलिस ने स्थानीय नाबालिग लड़कियों के स्वजन को बुलाकर सख्त समझाइश दी और उन्हें सुपुर्द किया। मुख्य आरोपी युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, वहीं नियमों के उल्लंघन पर वाहनों के चालान भी काटे गए।

इस मामले पर बाल कल्याण समिति के सदस्य मनोज ठाकुर ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के पीछे अभिभावकों की लापरवाही सामने आ रही है। देर रात बच्चों का बाहर रहना और हथियारों के साथ जश्न मनाना चिंता का विषय है। अभिभावकों को बच्चों की संगत और गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J