भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां खेत में काम करने गई 65 वर्षीय महिला के साथ रे%$#प की घटना हुई है। पुरैनाखार गांव के पास बुजुर्ग महिला खेत में काम कर रही थीं, तभी एक युवक ने धमकाकर उनके साथ जबरन दु%&*ष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी।
यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद बुजुर्ग महिला किसी तरह घर पहुंचीं और अपने बच्चों को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बसंत मिरी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने वारदात के बाद किसी को बताने पर भी जान से मारने की धमकी दी थी। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
आरोपी की पहचान बरपाली निवासी बसंत मिरी के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस हिरासत में पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन नशेड़ी है और गांव के लोग उसकी हरकतों से पहले भी परेशान रहते थे।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दु@#$%ष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




