भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कुबरेश्वर धाम से हैरान कर देने वाली ठगी सामने आई है। मंदिर परिसर में भीख मांगकर जीवन चलाने वाले बूढ़े और दिव्यांग भिखारियों को 200-200 के नकली नोट थमाकर शातिर ठग हजारों की चिल्लर लेकर फरार हो गया। गरीबों की मजबूरी पर ऐसा वार सुनकर श्रद्धालु भी दंग हैं।
यह मामला मंडी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम कुछ अज्ञात लोग कुबरेश्वर धाम पहुंचे। वहां मौजूद भिखारियों से एक काले कोट वाला व्यक्ति बातचीत करने लगा। उसने कहा कि उसकी पत्नी मंदिर में चिल्लर चढ़ाना चाहती है, इसलिए उसे छोटे सिक्कों की जरूरत है।
इसी बहाने उसने भिखारियों को 200-200 रुपये के नकली नोट पकड़ाए और चिल्लर लेकर चुपचाप वहां से गायब हो गया। पीड़ितों को शुरुआत में धोखे का अंदाज़ा नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही उन्होंने इन नोटों का इस्तेमाल करना चाहा, सच जानकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
एक भिखारी ने बताया कि जब उसने नाश्ता खरीदने दुकान पर नकली नोट दिया, तो दुकानदार ने तुरंत बता दिया कि यह नोट जाली है। तब उन्हें पता चला कि आरोपी उनकी गरीबी और मजबूरी का फायदा उठाकर करीब 8 से 10 हजार रुपये ले उड़ा है।
दर्दनाक बात यह है कि भिखारी डर और असहायता के कारण पुलिस तक जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाए। प्रतिदिन मंदिर में भारी भीड़ रहती है, ऐसे में ठग भीड़ का फायदा उठाकर आसानी से अपराध कर फरार हो गया।
ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मांग की है कि मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। वहीं मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर का कहना है कि अब तक किसी भिखारी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन भविष्य में ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




