भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। कुम्हारी थाना इलाके में एक युवक से मोबाइल लूट का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ऑनलाइन मोबाइल खरीदी-बिक्री के चक्कर में आरोपी युवक मोबाइल लेकर ही फरार हो गया।
पीड़ित ने बताया कि उसने अपना स्मार्टफोन बेचने के लिए एक ऑनलाइन साइट पर एड डाला था। इसके बाद उसे एक युवक का फोन आया, जिसने मोबाइल देखने का बहाना बनाकर उसे मिलने बुलाया। बातचीत के दौरान आरोपी ने विश्वास जीतने की कोशिश की और एटीएम से पैसे निकालकर देने की बात कहते हुए साथ ले गया।
इसी दौरान उसने मौका पाकर मोबाइल छीन लिया और बाइक से फरार हो गया। ये घटना करीब दो महीने पुरानी है, लेकिन अब जाकर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने इस केस में धारा 3(5), 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
पूरे मामले में खमतराई, रायपुर निवासी रोहित देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका कहना है कि उन्होंने OLX एप पर मोबाइल का विज्ञापन पोस्ट किया था। इसी बीच 10 अक्टूबर को एक अनजान नंबर से कॉल आया और 12 अक्टूबर को टाटीबंध के पास मिलने बुलाया गया।
बताया गया कि रोहित अपने दोस्त दीपक साहू के साथ स्कूटी पर टाटीबंध पेट्रोल पंप पहुंचे, तभी बाइक पर दो युवक आए और मौका देखते ही फोन लूटकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आप ऐसी ऑनलाइन खरीद-बिक्री करते समय सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




