भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 14 दिसम्बर रविवार को मुंबई महाराष्ट्र से पधारे निरंकारी मिशन के ब्रम्हज्ञानी संत श्रीधर पाटिल जी निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का पावन संदेश लेकर छत्तीसगढ़ की धरती पर पधारे। इनकी हजूरी में कटोरा तालाब के स्टार इलेवन ग्राउंड में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों कि संख्या मे प्रभु प्रेमी उपस्थित हुए और इस आध्यात्मिक सत्संग का लाभ प्राप्त किया।
इस सत्संग में पधारे भक्तों ने अनेक भाषाओं का सहारा लेकर भक्ति गीतों, व्यखानों से सत्संग की महिमा का वर्णन किया और कहा की संतों के संग से जीवन में सुकून आता है।
महात्मा श्रीधर पाटिल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ईश्वर चर्चा करने वालों की संख्या संसार में लाखों में हैं किंतु ईश्वर से मिलाप कराने वाला केवल सतगुरु ही होता है।
स्वामी विवेकानन्द जी की अमेरिका यात्रा की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एक अमेरिकी व्यक्ति से स्वामी विवेकानंद जी ने कहा की भारत मे मेरा एक दोस्त है उसका नाम बताते हुए कहा की उसके बारे मे आप कुछ व्याख्या कीजिये उसकी कद काठी रूप रंग आदि के बारे मे बताइये तो अंग्रेज़ ने कहा की मैंने आपके दोस्त को कभी देखा ही नहीं तो उसके बारे मे मैं कुछ भी नहीं बता सकता तब स्वामी जी ने कहा की यही बात ईश्वर के बारे मे भी है कि जिसने ईश्वर को देखा नहीं वो वो ईश्वर के बारे मे केवल अनुमान ही लगाएगा। केवल सतगुरु ही ईश्वर कि पहचान करा सकता है। जिसके बाद जीवन मे वास्तविक भक्ति आरंभ होती है।
ईश्वर कि सच्ची भक्ति करने वाला व्यक्ति कभी भी निंदा, नफरत, भेदभाव, छल-कपट, ऊंच-नीच, भाषा, प्रांतवाद आदि के झगड़ों मे नहीं पड़ता। सभी मे एक ईश्वर का नूर देखकर जीवन जीता है।
रायपुर जोन के ज़ोनल इंचार्ज शी गुरबक्श सिंह कालरा ने आए हुए संत का आत्मीयता से स्वागत किया। सेवादल के भाइयों एवं बहनों ने सत्संग स्थल की सुंदर व्यसथा की। मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने ये जानकारी दी। आगामी अनेक दिनो तक श्रीधर पाटिल जी छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों मे सत्य का संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




