भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर।साल के आखिरी दिन छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासन में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित होने जा रही है, जिसमें प्रदेशवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
यह मंत्रिपरिषद बैठक मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विभिन्न विभागों से प्रस्ताव मंगाए गए हैं, ताकि सभी जरूरी मुद्दों पर चर्चा की जा सके।
मुख्य सचिव विकास शील ने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव समय पर सचिवालय को उपलब्ध कराएं। इसका उद्देश्य यह है कि कैबिनेट बैठक में आवश्यक और ठोस निर्णय लिए जा सकें।
बताया जा रहा है कि यह बैठक कई मायनों में खास रहने वाली है। साल के आखिरी दिन होने के कारण सरकार 2026 की शुरुआत से पहले कई लंबित मुद्दों पर फैसला ले सकती है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार बैठक में नई योजनाओं की रूपरेखा, लंबित विकास कार्यों की समीक्षा, प्रशासनिक सुधार, कर्मचारियों से जुड़े प्रस्ताव और आगामी वित्तीय वर्ष की तैयारियों को लेकर चर्चा संभव है।
इसके साथ ही सामाजिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े मामलों पर भी कैबिनेट का रुख साफ हो सकता है। वहीं रोजगार, उद्योग, ग्रामीण विकास और नगरीय निकायों से जुड़े मुद्दों पर सरकार ठोस कदम उठा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




