टी-20 वर्ल्ड कप 2026 टीम इंडिया का ऐलान: सूर्या कप्तान, अक्षर उपकप्तान, गिल बाहर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

शनिवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया, जिसमें कई अहम फैसलों ने सबका ध्यान खींचा।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में टीम की घोषणा की। इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है।

T20 World Cup 2026 Indian Team Announcement

टीम चयन में सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल को बाहर करना रहा। चयन समिति ने साफ किया कि गिल हाल के समय में रन बनाने में नाकाम रहे हैं। विकेटकीपिंग विभाग में संजू सैमसन के साथ ईशान किशन को भी मौका दिया गया है। वहीं रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है, जो मिडिल ऑर्डर और फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।

अजित अगरकर ने टीम चयन को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि मौजूदा फॉर्म और टीम की जरूरतों को ध्यान में रखकर स्क्वॉड चुना गया है। इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे, जबकि कुछ अनुभवी चेहरे भी शामिल हैं।

वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड के मुकाबले से होगी। इसी दिन भारत वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा, जिसका वेन्यू बाद में तय होगा।

टीम चयन की खास बातें भी चर्चा में रहीं।
भारतीय स्क्वॉड में 7 खिलाड़ी पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे, जबकि 8 खिलाड़ी पहले भी इस बड़े मंच का अनुभव रख चुके हैं। अक्षर पटेल को पहली बार वर्ल्ड कप में उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि यह नई टीम मैदान पर कैसा प्रदर्शन करती है।


यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J