भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से लंबा सफर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बजट को झटका दे सकती है। भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से यात्री किराए में बदलाव करने का ऐलान किया है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अब थोड़ी महंगी हो जाएगी|
रेलवे ने साफ किया है कि साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराया जस का तस रहेगा। लेकिन 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने पर साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा अतिरिक्त देना होगा। वहीं, मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी और एसी क्लास में सफर करने वालों को प्रति किलोमीटर 2 पैसे ज्यादा चुकाने होंगे।
अगर इसे उदाहरण से समझें, तो नॉन-एसी कोच में 500 किलोमीटर की यात्रा करने पर टिकट की कीमत में सिर्फ 10 रुपये की बढ़ोतरी होगी। यह रकम भले ही छोटी लगे, लेकिन देशभर में लाखों यात्रियों के सफर से रेलवे को बड़ा फायदा होने वाला है। रेलवे का अनुमान है कि इस बदलाव से उसे करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई होगी।
डेली पैसेंजर और छोटी दूरी वालों के लिए राहत:
रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि उपनगरीय ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट (MST) के किराए में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा, साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक सफर करने वालों पर भी इस फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा। यानी रोजमर्रा के यात्रियों का बजट सुरक्षित रहेगा।
आखिर क्यों जरूरी हुआ किराया बदलाव:
रेलवे के बढ़ते खर्च को इस फैसले की बड़ी वजह बताया गया है। बीते दस सालों में रेलवे नेटवर्क और ऑपरेशन्स के विस्तार के साथ-साथ कर्मचारियों और उन पर होने वाला खर्च भी तेजी से बढ़ा है।
आंकड़ों के मुताबिक, रेलवे का मैनपावर खर्च बढ़कर 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि पेंशन का बोझ करीब 60 हजार करोड़ रुपये हो चुका है। 2024-25 में रेलवे की कुल संचालन लागत 2 लाख 63 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। ऐसे में खर्च संभालने और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए रेलवे को आय बढ़ाने के उपाय करने पड़े हैं, जिसमें यह मामूली किराया बदलाव भी शामिल है।
अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो इस बदलाव की जानकारी अपने परिवार और दोस्तों तक जरूर पहुंचाएं। ऐसी ही जरूरी और भरोसेमंद लोकल खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें|
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




