भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में बुधवार को वो नज़ारा फिर देखने को मिला, जिसका इंतज़ार हर क्रिकेट प्रेमी करता है। विराट कोहली ने एक बार फिर बल्ला हवा में लहराया, और पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। लगातार दूसरा और करियर का 53वां वनडे शतक… और इसके साथ सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड भी धराशायी!
वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी शुरू की। लेकिन शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। रोहित शर्मा जल्दी लौट गए और थोड़ी देर बाद यशस्वी जायसवाल भी पवेलियन की राह पकड़ चुके थे।
ऐसे में पूरा भरोसा फिर से उस खिलाड़ी पर था जिसने पिछले मैच में ही शानदार शतक जड़ा था—विराट कोहली। क्रीज़ पर कदम रखते ही उन्होंने अपने पुराने अंदाज़ में पारी को संभालना शुरू कर दिया।
कोहली ने अपनी चौथी ही गेंद पर तगड़ा पुल शॉट खेलते हुए छक्का जड़ दिया और इसी शॉट से खाता भी खोला। इसके बाद उनका बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा था। सिर्फ 47 गेंदों में अर्धशतक और फिर धीरज के साथ गियर बदलते हुए 53वां वनडे शतक पूरा कर दिया।
जैसे ही उन्होंने 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर रन पूरा किया—कोहली का जश्न देखते ही बन रहा था। हवा में उछलना, एंगेजमेंट रिंग निकालकर चूमना और आसमान की ओर देखकर आभार जताना… पूरा मैदान भावनाओं से भर गया।
ऋतुराज गायकवाड़ संग यादगार साझेदारी:
इस मुकाबले की एक और बड़ी बात रही कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की 195 रन की शानदार साझेदारी। गायकवाड़ ने भी इस मैच में अपना पहला वनडे शतक जड़कर टीम इंडिया की पारी को मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




