भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा राजनीतिक और खेल विवाद सामने आया है। बांग्लादेश की टीम ने भारत में टूर्नामेंट खेलने से इनकार कर दिया है। यह जानकारी बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के एक अधिकारी के हवाले से दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद लिया गया है। बताया गया है कि BCCI के निर्देश पर उन्हें IPL टीम से हटाया गया, जिसके बाद BCB ने भारत में खेलने को लेकर सख्त रुख अपनाया।
BCB ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से आग्रह किया है कि बांग्लादेश के सभी मुकाबले श्रीलंका में कराए जाएं। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच यूनुस सरकार में खेल सलाहकार और खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर BCB के इस फैसले की सराहना की है।
टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। ऐसे में शेड्यूल बदलना आसान नहीं माना जा रहा। सभी टीमों के टिकट और लॉजिस्टिक व्यवस्था पहले ही तय हो चुकी है।
बांग्लादेश के ग्रुप स्टेज के चारों मुकाबले भारत में ही निर्धारित हैं। इनमें से तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में और एक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।
इस पूरे विवाद की जड़ 3 जनवरी की वह घटना है, जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया था। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा के बीच उन्हें टीम से हटाने की मांग उठ रही थी। इसके बाद BCCI ने IPL फ्रेंचाइजी KKR को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का आदेश दिया।
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को कहा था कि हाल के घटनाक्रम को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि अगर फ्रेंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो उसे अनुमति दी जाएगी।
उधर, बांग्लादेश में बीते 15 दिनों में चार हिंदुओं की हत्या की घटनाएं सामने आई हैं। इसी माहौल के बीच यह फैसला लिया गया है। IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




