भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में देर रात सड़क पर हुआ बर्थडे सेलिब्रेशन अब चर्चा का विषय बन गया है। बीच सड़क कटार से केक काटने और आतिशबाजी करने का वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई।
यह मामला दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैम्प-02 भिलाई स्थित बैकुण्ठ धाम तालाब के पास का है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक धारदार हथियार (कटार) हाथ में लेकर सड़क पर खड़े हैं और गाड़ी की बोनट पर रखे केक काट रहे हैं।
वीडियो में युवक सड़क पर पटाखे जलाते हुए और रास्ता रोककर जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई थी, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया।
छावनी थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक विनय रजक ने बताया कि यह वीडियो 9 जनवरी को पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो की जांच में सामने आया कि पूरी घटना 8 जनवरी 2026 की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की है।
वीडियो के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर छावनी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) एवं 191(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि सड़क पर चाकू और कटार के साथ केक काटने और आतिशबाजी करने वाले ज्यादातर युवक नाबालिग हैं। छावनी सीएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और वे नाबालिग पाए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि नाबालिग होने के कारण उनके खिलाफ कानून के अनुसार विधिवत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी की सामाजिक पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




