दहशत में बिलासपुर! कोर्ट को बम से उड़ाने की ई-मेल धमकी के बाद पटाखों से भरा संदिग्ध ट्रक मिलने से मचा हड़कंप..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : न्यायधानी बिलासपुर एक बार फिर दहशत के साये में है। जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शहर की सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क थीं, तभी शहर में एक संदिग्ध ट्रक मिलने से हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, 8 जनवरी की सुबह तमिलनाडु से भेजे गए एक ई-मेल में बिलासपुर और राजनांदगांव के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस धमकी के बाद से ही प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट मोड पर हैं।

दहशत में न्यायधानी बिलासपुर: कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पटाखों से भरा ट्रक मिला

इसी बीच शुक्रवार सुबह बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर रोड पर तमिलनाडु नंबर प्लेट वाला ट्रक (TN-52 P-9783) संदिग्ध हालात में खड़ा मिला। जांच में सामने आया कि ट्रक पटाखों से भरा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक से पटाखों से भरे कार्टून एक पिकअप वाहन में ट्रांसफर किए जा रहे थे। गांव और रिहायशी इलाके के बीच बिना किसी सुरक्षा मानकों के खड़े इस ट्रक को देखकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, इलाके की घेराबंदी की और हालात को नियंत्रण में लिया। इसके बाद ट्रक और उसमें मौजूद सामग्री की जांच शुरू की गई।

फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि ट्रक में मौजूद पटाखों का कोर्ट को मिली धमकी भरे ई-मेल से कोई संबंध है या नहीं। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J